Ketan Agrawal Murder Case: फूल, प्रपोजल और ड्रीम वेडिंग, फिर क्यों ली केतन की जान?

Ketan Agrawal Murder Case: कभी-कभी सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियां ही सबसे डरावने अंत तक पहुंचती है। मुस्कुराते चेहरे, फूलों से भरे सरप्राइज़, रोमांटिक डांस, ड्रीम वेडिंग की तैयारियां और सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाला परफेक्ट रिश्ता सब कुछ ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म की कहानी हो, लेकिन महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल केस में सामने आए आरोपों ने इस खूबसूरत तस्वीर को एक खौफनाक क्राइम स्टोरी में बदल दिया।

ketan agrawal murder case
ketan agrawal murder case

चर्चित केतन अग्रवाल और सिया गोयल की पूरी कहानी

Ketan Agrawal Murder Case की कहानी शुरू हुई इसी साल फरवरी महीने से केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई हुई। दोनों परिवार बहुत खुश थे। नवंबर में भव्य शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। कहा जा रहा था कि शादी किसी शाही समारोह से कम नहीं होगी। महल लग्जरी इंतजाम और खास मेहमानों की सूची तैयार की जा रही थी। सोशल मीडिया पर भी दोनों की जोड़ी लगातार चर्चा में रहती थी। सिया अपने Instagram पर केतन के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती थी। कहीं फूलों के साथ सरप्राइज़ दिखाई देता था तो कहीं रोमांटिक डिनर की झलक।

एक वीडियो में केतन मशहूर गीत आंखों में तेरी पर सिया के साथ डांस करता भी दिखाई दिया। वीडियो देखने वालों को लगता था कि यह रिश्ता हमेशा के लिए बना है। लेकिन पुलिस जांच के अनुसार इसी दौरान एक और कहानी भी चल रही थी। एक ऐसी कहानी जिसके बारे में किसी को अंदाजा तक नहीं था। जांच में सामने आया कि सिया की मुलाकात चेतन चौधरी नाम के युवक से हुई थी। बताया गया कि दोनों की पहचान एक कारोबारी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जांच एजेंसियों के अनुसार इसी रिश्ते ने आगे चलकर पूरे मामले को नया मोड़ दिया।

पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन लगातार संपर्क में थे। जांच में सामने आया कि 7 महीनों के दौरान दोनों के बीच 2000 से ज्यादा कॉल्स हुई। बातचीत का कुल समय सैकड़ों घंटों तक पहुंच गया। इसी बीच जून महीने में केतन और सिया प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बाली जाने वाले थे। परिवार के मुताबिक सभी लोग तय-समय पर एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन वहां एक ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने बाद में कई सवाल खड़े कर दिए। परिवार का आरोप है कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पता चला कि केवल केतन का पासपोर्ट गायब हुआ है। बाकी सभी लोगों के दस्तावेज सुरक्षित थे। पासपोर्ट नहीं होने के कारण केतन यात्रा नहीं कर सका और पूरा कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा। उस समय इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना गया। लेकिन बाद में परिवार ने इस पर भी सवाल उठाए।

इसके कुछ दिन बाद कहानी लोहागढ़ किले तक पहुंची। पुलिस के अनुसार सिया ने केतन को घूमने के बहाने वहां बुलाया। शुरुआत में जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक केतन खाई में गिर गया था और उसकी मौत हो गई। इसे पहले एक हादसा माना गया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तस्वीर बदलने लगी। पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिनसे शक गहरा गया। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जानकारी ने मामले को नई दिशा दी। जांच में यह भी दावा किया गया कि चेतन भी उस दिन आसपास ही मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी की बात सामने आई है।

पुलिस का आरोप है कि पहचान छिपाने के लिए उसने हुड़ी पहनी हुई थी और खुद को ढक कर रखा हुआ था। सबसे चौंकाने वाला दावा तब सामने आया जब जांचकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले केतन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जी हां, केतन के पिता ने बताया कि 14 जून को पुणे के लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान ही सिया ने केतन को मारने की कोशिश की। लेकिन वह इसमें नाकाम रही। उसने केतन को किले से धक्का दिया। लेकिन वह पेड़ को पकड़ कर बच गया। अपने इरादों पर पर्दा डालने के लिए सिया ने यह कह दिया कि उसको साफ दिखाई दिया और उसने शोर मचाकर सबका ध्यान भटका दिया और फिर उसे गले से लगा लिया। केतन को भी लगा कि सिया ने केतन की जान बचा ली लेकिन उसका इरादा किसी को नहीं पता था।

अब इस मामले में सिया और चेतन दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों पर हत्या और अपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है और जांच लगातार जारी है। आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वही वीडियो लोगों को हैरान कर रहे हैं। जिन तस्वीरों को कभी लोग सच्चे प्यार की मिसाल समझते थे, अब वही तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही है। आपको यह भी बता दें कि केस की फाइलों से यह पता चला है कि अगर पहले से तय अपराध नाकाम हो जाते तो इन दोनों ने प्लान सी भी तैयार कर रखा था। साफ है कि सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरों में मुस्कुराने वाले हर चेहरे के पीछे की हकीकत वैसी नहीं होती जैसी दिखाई देती है।

 

"नमस्ते, मेरा नाम सुनील कुमार है। मैं एक जुनूनी और समर्पित क्रिएटर हूँ जो बेहतरीन कंटेंट और सही खबरें देने में विश्वास रखता हूँ। मुझे नई जानकारी इकट्ठा करना और उसे लोगों तक अच्छे ढंग से पहुँचाना पसंद है; इस प्रक्रिया से मुझे सीखने, कुछ नया करने और सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद मिलती है।"

Leave a Comment