UP Police SI PET Exam Admit Card: यूपी पुलिस एसआई भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपी पीआरपीबी ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए थे वे शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर जन्म तिथि शामिल है। सही जानकारी भरने के बाद ही उम्मीदवार अपना पीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही उसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें।
डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “Notice Board” या “Latest Updates” सेक्शन में जाएं।
- “UP Police SI PET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। सबसे पहले उम्मीदवारों को UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर मौजूद नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाना होगा। उम्मीदवारों को यूपी पुलिस एसआईपीईटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक खुलने के बाद स्क्रीन पर लॉगिन पेज दिखाई देगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। जन्मतिथि दर्ज करें। सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
अब बात करते हैं परीक्षा की तारीख की
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार पुलिस एसआईपीईटी परीक्षा की शुरुआत 29 जून से होगी। यह परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। पीईटी परीक्षा का आयोजन 29, 30, जून और 1 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता को परखा जाएगा। इसमें दौड़ सहित कई जरूरी फिटनेस टेस्ट शामिल होंगे।
PET में क्या-क्या होगा?
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में उम्मीदवारों की फिटनेस और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से दौड़ शामिल होती है।
सामान्य रूप से पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में लंबी दूरी की दौड़ पूरी करनी होती है, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग मानक निर्धारित किए जाते हैं। PET केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, यानी उम्मीदवार को निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है।
इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहले आयोजित शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में उम्मीदवारों की लंबाई, सीना (पुरुषों के लिए) और अन्य शारीरिक मानकों की जांच भी की जाती है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
PET परीक्षा शारीरिक फिटनेस पर आधारित होती है। इसलिए परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें और शरीर को स्वस्थ रखें। अत्यधिक थकान या चोट से बचने के लिए नियमित अभ्यास करें। परीक्षा के दिन हल्का और पौष्टिक भोजन लें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कई उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करने के बाद PET को हल्के में लेते हैं, जिसके कारण वे अंतिम चरण में बाहर हो जाते हैं। इसलिए शारीरिक तैयारी को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है।