यह खबर पारुल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रस्तुत की गई है। क्या अब YouTube WhatsApp को टक्कर देने जा रहा है? क्या वीडियो देखतेदेखते आप दोस्तों से चैट भी कर पाएंगे और क्या YouTube पर कंटेंट शेयर करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है। अगर आप भी YouTube इस्तेमाल करते हैं तो यह अपडेट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अब YouTube सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफार्म नहीं रह गया है बल्कि दोस्तों से बातचीत करने, चैटिंग करने और वीडियो शेयर करने का नया सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी बन सकता है।

आखिर क्या है YouTube का नया चैट फीचर?
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफार्म YouTube ने अपने करोड़ों यूज़र्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने अपने इनप वीडियो शेयरिंग और चैटिंग फीचर को अमेरिका के साथ-साथ लगभग 40 देशों में शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए अब यूज़र्स YouTube ऐप के अंदर ही वीडियो शेयर कर सकेंगे और उसी वीडियो पर बातचीत भी कर सकेंगे।
अब तक जब भी किसी वीडियो या शॉट्स या लाइव स्ट्रीम को दोस्तों के साथ साझा करना होता था, शेयर करना होता था तो लोगों को WhatsApp, Telegram या फिर कोई दूसरे मैसेजिंग ऐप का सहारा लेना पड़ता था, इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन अब YouTube चाहता है कि यूज़र्स प्लेटफार्म के अंदर ही वीडियो देखें, शेयर करें और दोस्तों से बातचीत भी करें। असल में YouTube पिछले कुछ समय से इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। शुरुआत में इसे केवल आयरलैंड और पोलैंड के चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। वहां से मिले फीडबैक के बाद अब कंपनी ने इसे कई बड़े देशों में रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
किन देशों में शुरू हुआ है, और आपको इससे क्या फायदा मिलने वाला है।
इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, इटली, सिंगापुर के साथ-साथ कई अन्य देश शामिल हैं। इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि आप किसी वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ उसी चैट विंडो में उस पर अपनी राय भी दे सकते हैं। यानी अगर आपने कोई मजेदार वीडियो वायरल शॉट्स या लाइव स्ट्रीम अपने दोस्त को भेजी है तो उसे देखते समय दोनों लोग उसी चैट में बातचीत कर सकते हैं। इससे वीडियो शेयरिंग पहले से ज्यादा आसान और इंटरेक्टिव हो जाएगी। हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर पाएगा। YouTube के मुताबिक केवल 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूज़र्स ही इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए आपके पास YouTube का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए और आपका YouTube अकाउंट लॉगिन होना जरूरी है।
अब सवाल यह है कि फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जाए?
प्रक्रिया काफी आसान है। सबसे पहले YouTube ऐप खोलिए और वो वीडियो चुनिए जिसे आप शेयर करना चाहते हैं अपने दोस्तों के साथ, अपनी फैमिली के साथ। इसके बाद शेयर बटन पर टैप कीजिए। यहां आपको अपने कांटेक्ट्स दिखाई देंगे। जिस व्यक्ति को वीडियो भेजना है उसे चुन सकते हैं या फिर YouTube चैट के लिए इनवाइट भेज सकते हैं। अगर सामने वाला व्यक्ति इनवाइट स्वीकार कर लेता है तो आप दोनों सीधे YouTube के अंदर वीडियो और मैसेज शेयर कर सकते हैं एक दूसरे को।
Step-by-Step: YouTube पर दोस्तों से चैट कैसे शुरू करें?
अपने स्मार्टफोन पर YouTube ऐप ओपन करें। वो वीडियो ढूंढे जिसे आप शेयर करना चाहते हैं। शेयर बटन पर टैप करें। उस कांटेक्ट को चुनें जिसे आप वीडियो भेजना चाहते हैं। या फिर दूसरे ऐप के जरिए इनविटेशन भेजने के लिए इनवाइट टू मैसेज ऑन YouTube पर टैप करें। YouTube ऐप के टॉप राइट कॉर्नर में मैसेजेस पर टैप करें। इनवाइट टू चैट को चुनें। उस व्यक्ति के साथ इनविटेशन लिंक शेयर करें जिसे आप जुड़ना चाहते हो।
मैसेज पाने वाले व्यक्ति के पास उसे Allow या डिक्लाइन करने का ऑप्शन होगा। अगर सामने वाला इनविटेशन जो इनवाइट भेजा है उसे स्वीकार कर लेता है तो आप उस व्यक्ति के साथ सीधे YouTube पर ही वीडियो और मैसेजेस शेयर कर सकते हैं। एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं। एक और दिलचस्प बात यह है कि YouTube द्वारा भेजा गया इनवाइट लिंक हमेशा के लिए नहीं रहेगा। कंपनी ने बताया है कि ऐसा लिंक सात दिनों सिर्फ सात दिनों के बाद अपने आप खत्म हो जाएगा।
सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर क्या है कंपनी की तैयारी?
इससे सुरक्षा और गोपनीयता को भी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। तकनीकी जानकारों का मानना है कि YouTube का यह कदम सिर्फ एक साधारण फीचर मात्र नहीं है। यह अपडेट मात्र नहीं है। कंपनी चाहती है कि यूज़र्स ज्यादा से ज्यादा समय उसके प्लेटफार्म पर बिताएं। वीडियो देखें, शेयर करें और दोस्तों से बातचीत करने जैसी सभी सुविधाएं एक ही ऐप में मिलने से YouTube का इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ सकता है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह फीचर भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में कब तक पहुंचता है और यूज़र्स इसे कितना पसंद करते हैं। लेकिन इतना तो तय है कि YouTube धीरे-धीरे सिर्फ वीडियो प्लेटफार्म नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया नेटवर्क बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। तो YouTube का यह नया चैट और वीडियो शेयरिंग फीचर आपको कैसा लगा? क्या YouTube के अंदर ही दोस्तों से चैट करना आप पसंद करेंगे या फिर WhatsApp ही बेहतर तरीका है?
Also Read: