Cockroach Janta Party Protest: पेपर लीक की जंग अब आरपार शिक्षा मंत्री ने खोला सारा राज। कौन है दोषी? कौन है गद्दार? राजनीति का खेल छात्र बेहाल क्यों? अब होगी सख्ती सच आएगा सामने। आज बात उस देश की उस सबसे बड़ी परीक्षा की जिसने करोड़ों सपनों को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। बात नीट यूजी की है। लेकिन आज इस मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने दिल्ली के सियासी गलियारों से लेकर छात्रों के कमरों तक खलबली मचा दी है।

धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का लहजा सख्त है। तेवर सख्त हैं और उनका निशाना सीधा है। चलिए आपको बताते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान ने आखिर कहा क्या है। उन्होंने माना कि कुछ लोगों ने जिन्हें जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने ही विश्वासघात किया है। उन्होंने माना कि परीक्षा की विश्वसनीयता के साथ खिलवाड़ हुआ है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनडीए पर भरोसा था लेकिन सिस्टम के भीतर बैठे कुछ आस्तीन के सांपों ने भरोसे को बेच डाला। 3 मई की वह परीक्षा इसे रद्द करना पड़ा। उसका दर्द शिक्षा मंत्री के शब्दों में साफ झलक रहा था। लेकिन खेल सिर्फ पेपर लीक का नहीं है। खेल तो अब सियासी हो चुका है।
धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार खुलकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा जब देश के 22 लाख बच्चे उनके माता-पिता एक भारी तनाव से गुजर रहे थे तब कांग्रेस सांसद क्या कर रहे थे? राहुल गांधी ने छात्रों के दर्द पर मरहम लगाने के बजाय सिर्फ और सिर्फ सस्ती राजनीति की। विपक्ष ने इस मुद्दे को सुधारने की कोशिश नहीं की बल्कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की है। विपक्ष कहता है इस्तीफा दो। धर्मेंद्र प्रधान कहते हैं तर्क दो। मंत्री ने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्हें जनता ने चुनाव में नकार दिया है। अब यह लोग नए-नए बैनरों के पीछे छिपकर देश की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि री एग्जामिनेशन बिल्कुल सुरक्षित और निष्पक्ष रही है। फिर भी जंतरमंतर पर कुछ गुटों का जमघट लगा है। क्यों? सिर्फ व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या जंतरमंतर पर हो रहे प्रदर्शन का मतलब धर्मेंद्र प्रधान का कॉकरोच पार्टी की तरफ इशारा है। फिलहाल यह लड़ाई अब सिर्फ एक परीक्षा की नहीं बची। यह लड़ाई है व्यवस्था की, सुशिता की और सियासत के उस चेहरे की जो आपदा में अवसर तलाशता है। शिक्षा मंत्री ने ऐलान कर दिया है कि सिस्टम सुधरेगा, दोषियों को सजा मिलेगी और भविष्य के डॉक्टर्स के साथ कोई समझौता नहीं होगा। फिलहाल धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर आपकी क्या राय है?