New Traffic Rule 2026: कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

New Traffic Rule 2026: सरकार ने कुछ नए रूल्स को लागू किया है। जैसे पहले सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 थे। लेकिन क्योंकि ये थोड़े सख्त नहीं थे। गवर्नमेंट जो है अब थोड़े नए सख्त ट्रैफिक रूल्स लेके आना चाहती है। तो उसके लिए ये 1989 के रूल्स को हटा के New Traffic Rule 2026 यानी 2026 के सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स को Government of India के द्वारा लाया गया है।

अब इसमें क्या कुछ नयी चीजें आपको देखने को मिलेंगी, क्योंकि जैसे कि मैंने बताया कि इन New Traffic Rule 2026 को इतना सख्त कर दिया गया है कि अब आपके ड्राइविंग लाइसेंस को भी कैंसिल किया जा सकता है। तो इन कानूनों में यही लिखा हुआ है कि अगर आपने एक साल में जैसे मान लेते हैं 1 जनवरी 2026 से लेके 1 जनवरी 2027 तक एक साल में अगर आपके पांच चालान हो जाते है तो आपका जो ड्राइविंग लाइसेंस है कैंसिल किया जा सकता है।

New Traffic Rule 2026

ये पांच चालान किन बातों पे आने आएंगे

एक साल के अंदर में अगर ये पांच चालान आपके नंबर पे आते हैं तो ऐसे में आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो सकता है। मतलब अगर आरटीओ वालों को कुछ गलत लगा लगा तो आपके ड्राइविंग लाइसेंस को कैंसिल कर देंगे। पहले किसी भी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस इंडिया में तभी कैंसिल होता था। जब आपने कोई बहुत बड़ा अपराध किया होता था।

जैसे- ड्रंक ड्राइविंग की, बहुत ही डेंजरस तरीके से अगर आप गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। आपने कोई बहुत ही मेजर एक्सीडेंट कर दिया या फिर अगर कोर्ट से आपको सजा वगैरह मिल गई। छोटे-मोटे अपराध जैसे- हेलमेट नहीं पहना, ओवर स्पीडिंग कर दी। तो ऐसे जो छोटे-मोटे अपराध होते थे, इसमें बस फाइन देके चालान काट के छोड़ दिया जाता था। इसमें ऐसा नहीं होता था कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा।

लेकिन अब उसी चीज को New Traffic Rule 2026 के तहत सरकार बदलना चाहती है। क्योंकि जबतक लोगों के अंदर में एक थोड़ा बड़ा डर नहीं आएगा लोग प्रॉपर तरीके से मोटर व्हीकल रूल्स को, ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं करेंगे। तो सरकार ने यहां पे देखा कि भाई ये छोटी-छोटी गलतियां भी क्या हो जाती हैं? अपने आप में बहुत ज्यादा बड़ी बन जाती हैं। यहां पे लोगों को लगता है कि अरे क्या ही हो गया। ओवर स्पीडिंग ही तो की है। हेलमेट ही तो नहीं पहना है। ट्रैफिक लाइट ही तो जंप की है। तो ये छोटी-छोटी चीजें भी कभी कबभार बहुत ही बड़ा असर डाल जाती हैं। कोई बहुत बड़ा मेजर एक्सीडेंट ये कर जाती हैं।

तो अब इसलिए सरकार ने कहा है कि देखो इनमें से अगर कोई भी नियम तोड़ते हुए आप पकड़े गए। मतलब साल में जो पांच चालान आपके नाम पे आए हैं, वह इनमें से किसी भी चीज़ के लिए आए हो। आपने ओवरस्पीडिंग की, आपने रेड लाइट जंप की, सीट बेल्ट नहीं पहना, हेलमेट नहीं पहना, गलत साइड पे ड्राइव कर रहे थे, कहीं गलत जगह पार्किंग कर दी, मोबाइल फोन यूज़ कर रहे थे गाड़ी चलाते समय, ओवरलोडिंग अगर आपकी गाड़ी में थी या बिना डॉक्यूमेंट्स के पीयूसी नहीं है, रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, लाइसेंस वगैरह नहीं है।

बिना डॉक्यूमेंट्स के अगर आप गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो इनमें से किसी भी चीज के ऊपर अगर आपके साल में पांच चालान आ गए तो New Traffic Rule 2026 के अनुसार आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जायेगा। तो अब सरकार ने क्या किया है कि ये छोटे-मोटे अपराध या बड़े अपराध इनके बीच का अंतर हटा दिया है। सरकार ने कहा अब कुछ छोटा-मोटा नहीं है।

सरकार इसको फॉलो कैसे करेगी?

सरकार को यह कैसे पता चलेगा कि किसी आदमी के साल में पांच चालान आए हैं, छह चालान आए हैं। तो अब देखो जो पूरा प्रोसेस है इंडिया में वो डिजिटाइज किया जा चुका है। आप भी देखते हैं आपका अगर चालान कटता है सीधे आपके पास आपकी फोटो आती है फोन पे है ना और आपके पास मैसेज वगैरह यहां पे आ जाता है। अब ऐसा तो है नहीं कि चालान आपका तभी कटता है जब आपको पुलिस वाले रोकते हैं।

वो तो पुराने जमाने हुआ करते थे। अब आजकल पुलिस वाले नहीं भी रोकते हैं तो भी आपका चालान कट जाता है। सीधे क्या होता है? आपके पास मैसेज ही आता है मोबाइल नंबर पे कि भाई आपने ओवर स्पीडिंग की है या आपने लाइट जंप की है। अब पूरा सिस्टम डिजिटाइज कर दिया गया है। तो New Traffic Rule 2026 के तहत सरकार के लिए भी ट्रैक कर पाना कोई बहुत मुश्किल नहीं होगा कि किस आदमी के नंबर पे एक साल में कितने चालान आए हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने का प्रोसेस क्या होगा?

तो यहां पे सरकार ने कहा कि हम देखेंगे कि एक साल में ऐसे कितने लोग हैं जिनके नंबर पे पांच या पांच से ज्यादा बार चालान आए हैं। किसी भी चीज के लिए आए हो। सरकार उन लोगों को चेक करेगी। जैसे ये जो पांच चालान आए हैं किन चीजों पे आए हैं। छोटी-मोटी गलतियों के लिए आए हैं या कुछ बड़ा मेजर आप हरकत कर रहे थे उस चीजों के लिए चालान आए हैं।

तीसरा ये है कि आपको अगर सरकार सोच रही है आपका लाइसेंस कैंसिल करने के बारे में क्योंकि New Traffic Rule 2026 के तहत पांच चालान आ चुके हैं आपके नंबर पे, तो सरकार पहले आपको एक सुनवाई का मौका देगी। आरटीओ आपको नोटिस भेजेगा और पेश होने को कहेगा। अब आपको अपनी सफाई में जो भी एक्सप्लेनेशन देना हो आप दे सकते हो। फिर अल्टीमेटली आरटीओ ये तय करेगा कि आपका लाइसेंस कैंसिल करना है, सस्पेंड करना है या नहीं करना है। यह ऑटोमैटिक नहीं होगा।

सरकार आरटीओ इन रूल्स को क्यों लेके आया है?

इसलिए लेके आया है कि जो हैबचुअल ऑफेंडर्स होते हैं मतलब जिनका तो हमेशा का ही है। उनके कम से कम साल में 10, 15, 20, 25 चालान आए ही आए होंगे। उनके लिए काफी आम बातें हो चुकी हैं। ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं करना, ओवरस्पीडिंग करना, सिग्नल जंप कर देना। ऐसे जो लोग हैं इनके खिलाफ सरकार New Traffic Rule 2026 के तहत सख्त एक्शन लेना चाहती है। इंडिया में रोड एक्सीडेंट एक बहुत ही मेजर प्रॉब्लम है। हर साल कितने सारे लोग घायल होते हैं। कितने सारे लोगों की जान जाती है।

कई बार हाईवेज पे जो टोल प्लाजाज बने होते हैं, टोल का पैसा दिए बीना निकल जाते हैं। कई बार लड़ झगड़ के निकल जाते है। कई बार होता है फास्ट टैग के वॉलेट में पैसा नहीं होता है। कई बार आपका फास्ट टैग चल नहीं रहा होता है। ब्लैक लिस्टेड हो गया होता है। इनएक्टिव होता है। कई बार सेंसर जो कैमरा लगा होता है टोल प्लाज़ा पे वो नंबर तो डिटेक्ट कर लेता है लेकिन पैसे नहीं कटते हैं, आपके फास्ट टैग से।

तो इस तरीके से जो टोल डिफॉल्टर्स होते हैं टोल प्लाज़ा पे पैसे नहीं देते हैं फिर भी हाईवे यूज कर रहे हैं। Policy Bazaar के बताये अनुसार, अब New Traffic Rule 2026 के तहत उनके खिलाफ भी सरकार एक्शन लेगी। जैसे कि आपको पता है अगर आप कल को अपनी गाड़ी बेचना चाहते हो, तो आपको एनओसी बनवाना पड़ता है।

तो सरकार अब New Traffic Rule 2026 के अनुसार आपको एनओसी बना के नहीं देगी। कि आपकी गाड़ी चलने के लिए फिट है या नहीं है, तो वो यहां पे सरकार नहीं बनाएगी। अगर आपका कमर्शियल व्हीकल है जैसे जो परमिट्स वगैरह बनते हैं ट्रक वगैरहों के, तो वो परमिट आपको यहां पे बना के नहीं देगी। तो काफी सारी चीजें हैं जो सरकार ने सख्त करने की स्ट्रिक्ट करने की कोशिश की है इन नए मोटर व्हीकल ट्रैफिक रूल्स यानी New Traffic Rule 2026 के अंदर में।

Also Read:

Leave a Comment