APK Scam से बैंक अकाउंट हैक — एक SMS और खाते से ₹42 लाख उड़ गए। एक अकाउंटेंट के मोबाइल पर एक SMS आया जिसमें APK फाइल अटैच थी। जैसे ही उसने उस फाइल को डाउनलोड किया, उसका मोबाइल हैक हो गया और तुरंत खाते से ₹42.52 लाख गायब हो गए। इन साइबर ठगों ने मोबाइल फोन का पूरा एक्सेस ले लिया। उसके बाद उसमें मौजूद जानकारी के जरिए बैंक से लाखों रुपए उड़ा लिए। यह एपीके फाइल यानी Android App इंस्टॉल करने वाली फाइल Play Store वाली सेफ ऐप नहीं थी बल्कि ट्रोजन ऐप थी। जिसे डाउनलोड करते ही हैकर्स के पास मोबाइल का सारा कंट्रोल चला गया। आपको कैसे बचाना है, क्या नहीं करना है सब बताऊंगा आज।

पुरे केस की जानकारी
ये बात वाराणसी का है, जहां एक रिटायर्ड अकाउंटेंट मदन मोहन मिश्रा के फोन पर अचानक एक मैसेज आया। साइबर अपराधियों ने ट्रोजन और Massage फॉरवर्ड एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन का एक्सेस ले लिया। जिसके माध्यम से फोन में रिमोट एक्सेस ले लिया और सारे OTP, SMS, बैंक नोटिफिकेशन पढ़ लिए।
नेट बैंकिंग, UPI Login किया और ₹42.52 लाख अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। यह सब कुछ हुआ 5 से 7 मिनट के अंदर। फोन यूजर के हाथ में था लेकिन कंट्रोल हैकर के पास था। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत की तो जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने गैंग के सरगना सहित पांच आरोपियों को झारखंड के धनबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चार मोबाइल फोन सिम कार्ड दिल्ली पुलिस की ओर से जारी दो नोटिस ग्राम प्रधान का मोहर और पैड आधार के अपडेशन के पांच खाली फॉर्म 15 लाख कीमत की नई कारें और 66000 नकद बरामद हु।
आपका Mobile हैकर हैक कैसे करता है (Bank Scam)
डीसीपी क्राइम ब्रांच आकाश पटेल ने इस पर क्या कहा सुनिए जो पूछताछ में विवरण सामने आया है कि इनके द्वारा जो भी अनस्पेक्टिंग सिटीजंस होते हैं उनके फोन पे कोई लिंक भेज के इस माध्यम से एक मालवेयर जो सॉफ्टवेयर होता है वो इंस्टॉल कराया जाता है जिसके बाद उनको उनके अकाउंट आदि के रिमोट एक्सेस मिल जाती है। रिमोट एक्सेस का मतलब कि वो कहीं और बैठ के आपका अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। और उसके बादकि ओटीपी वगैरह सारी एक्सेस उनके पास आ जाती है तो उनके खाते से ही पैसा निकालते हैं।
उस इस प्रकरण में भी इनके द्वारा तकरीबन ₹24.2 लाख विभिन्न अकाउंट्स में ट्रांसफर कराए गए और उसके बाद अल्टीमेटली उनको अह धनबाद में एटीएम के एटीएम से कैश के द्वारा विड्रॉ किया गया था। मदन मिश्रा जो कि पीड़ित हैं, उन्होंने बीते साल 8 दिसंबर को साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उनकी जानकारी के बिना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नगर निगम शाखा के बैंक खाते से ₹42 [संगीत] लाख निकाल लिए गए। दिसंबर के महीने में मोबाइल नंबर चेंज कराने के लिए जब बंद हम गए हैं तब हमें मालूम है हमारे पास घटना हुआ कब अगस्त के महीने में पहला हुआ कितनी राशि 42 लाख 50 हजार बैंक की तरफ से पहले क्या बोला गया।
बैंक की तरफ से यही कहा गया कि अब इसमें हम लोग क्या कर सकते हैं? मतलब इतने बड़े बैंक बैंक ना मेरे यहां कोई फोन आया ना मुझसे कोई संपर्क किया गया सिर्फ हम अगर मोबाइल नंबर चेंज कराने के लिए नहीं गए होते तो आज भी मुझे पता नहीं पता चला कि मदन मिश्रा का बैंक खाता जुलाई में हैक कर लिया गया था उसमें से रुपए म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।
उन बैंक खातों को पीछा करते हुए पुलिस झारखंड में साइबर ठगी के लिए जामताड़ा के करीबी गांव काला डाबर पहुंची। यहां एक बैंक एटीएम से ठगी के रुपए निकाले जा रहे थे। उस एटीएम के कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। तो ठगों के बारे में सारी जानकारी मिली। पुलिस के लिए मामले का राजफाश करना आसान नहीं था।
आपको इससे कैसे बचना है (APK Scam से बैंक अकाउंट हैक से बचाव)
अगर आपको ऐसी सिचुएशन से बचना है तो आप इसमें क्या करें? सिर्फ Google Play Store से ही एप्स को डाउनलोड करें। इंस्टॉल अननोन एप्स हमेशा ऑफ रखें। बैंक एसएमएस आते ही तुरंत चेक करें। बैंक अकाउंट में ट्रांजैक्शन अलर्ट ऑन रखें। अनजान लिंक या फाइल बिल्कुल ना खोलें। 1930 पर तुरंत कॉल करें जो कि एक साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर है। अब ऐसे में क्या ना करें वो यह है कि एसएमएस में आई एपीके फाइल डाउनलोड ना करें। केवाईसी, बिजली बिल, लॉटरी, कूरियर के नाम पर आए लिंक पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें।
RBL Bank के बताये गए रिपोर्ट के अनुसार, ओटीपी किसी को ना बताएं। बैंक ओटीपी कभी नहीं मांगता। फोन में स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल ना करें। अगर गलती से एपीके इंस्टॉल हो जाए तो ऐसे में क्या करें? तुरंत मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर डालें। बैंक को कॉल कर खाता फ्रीज करवाएं। 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
साइबर crime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें। मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट करें। सभी पासवर्ड तुरंत बदलें। याद रखें कि प्ले स्टोर के बाहर की ऐप का मतलब है खतरा और एक क्लिक की आपकी लापरवाही यानी जीवन भर की कमाई खत्म।
Also Read: