भारतीय रेलवे ने अपने करोड़ों यात्रियों के डिजिटल अनुभव को नए दौर में ले जाने का फैसला कर लिया है RailOne App । देश भर में रोजाना लाखों लोग जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए यूटीएस ऐप का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। रेलवे ने घोषणा कर दी है कि 1 मार्च से यूटीएस ऐप बंद कर दिया जाएगा और इसकी जगह लेगा एक नया आधुनिक और कई सुविधाओं से लैस RailOne App। यह फैसला सिर्फ ऐप बदलने भर का नहीं है बल्कि यात्रियों की सुविधाओं को एक जगह समेटकर उन्हें एक समग्र डिजिटल प्लेटफार्म देने का कदम है।

टिकट अब कैसे मिलेंगे
देखिए RailOne App पर टिकट लेने का तरीका आसान तेज और कम झंझट वाला बनाया गया है। पहले यात्रियों को अलग-अलग एप्स रखने पड़ते थे। कहीं जनरल टिकट, कहीं रिजर्व टिकट, कहीं ट्रेन की जानकारी मिलती थी और तो और कहीं शिकायत दर्ज करने के लिए आपको जाना पड़ता था। लेकिन अब RailOne App इन्हें एक ही प्लेटफार्म में जोड़ देता है। यानी जनरल रिजर्व प्लेटफार्म टिकट एक ही जगह पर आप ले सकते हैं। ट्रेन की रियल टाइम जानकारी भी इसी ऐप पे आपको मिल जाएगी। यानी एक ऐप और अनगिनत सुविधाएं आपको मिलेंगी। RailOne App को खास बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ टिकट बुकिंग ऐप नहीं होगा। यह एक पूरा रेलवे इको सिस्टम है।
RailOne App में कौन सी सुविधाएं मिलेगी
जनरल रिजर्व प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस, कोच पोजीशन और प्लेटफार्म की रियल टाइम जानकारी ले सकते हैं। पीएनआरएल स्टेटस चेक कर सकते हैं। टिकट कैंसिलेशन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी से जुड़कर यात्रा में खाना आर्डर करने की सुविधा रेल मदद के जरिए आप ले सकते हैं। शिकायत और सहायता आपको मिलती रहेगी। रेलवे ने एनटीईएस, आईआरसीटीसी, रेल कनेक्ट और फूड ऑन ट्रैक जैसे कई एप्स को भी रेल वन से जोड़ दिया। अब यात्रियों को यह सोचने की जरूरत नहीं होगी कि किस चीज के लिए कौन सा ऐप आपको डाउनलोड करना होगा।
टिकट पर डिस्काउंट एंड वॉलेट सुबिधा
जो यात्री यूटीएस ऐप में R वॉलेट का इस्तेमाल करते थे, उसके लिए रेलवे ने राहत की खबर दे दी। R वॉलेट में बची हुई रकम RailOne App में इस्तेमाल की जा सकेगी। और सबसे खास बात यह है कि रेल वन में लॉगिन करने के लिए आपको कोई नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप पुरानी आईआरसीटीसी और यूटीएस आईडी से यहां पर लॉग इन कर पाएंगे। RailOne App को लोकप्रिय बनाने के लिए रेलवे यात्रियों को 3% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह छूट केवल जनरल टिकट पर ही मिलेगी और वह भी तब जब आप डिजिटल पेमेंट यानी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से भुगतान करेंगे। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।
रेल वन ऐप खास क्यों है?
देखिए रेलवे के अनुसार RailOne App यात्रियों के लिए ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर वो अपनी पूरी यात्रा की जो योजना है वो एक ही जगह पर बना सकेंगे। यह ऐप तेज होगा। उपयोग में आसान होगा। सुरक्षित बनाया गया है और ट्रेन की जानकारी से लेकर टिकट रद्द करने तक हर काम स्मार्टफोन पर कुछ ही मिनटों में हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों का जो समय है वह बचेगा। स्टेशन पर भी भीड़ कम होगी और टिकटिंग सिस्टम और ज्यादा पारदर्शी बनेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि RailOne App ना सिर्फ एक ऐप है बल्कि रेलवे सेवाओं की पूरी दुनिया का डिजिटल दरवाजा है। कई सालों से यूटीएस ऐप का इस्तेमाल कर रहे यात्रियों के लिए यह बदलाव बड़ा है। जहां यूटीएस पर केवल जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट ही मिलते थे। वहीं RailOne App इनमें से कई आगे हैं। RailOne App को रेलवे ने पिछले साल लांच किया था। लेकिन अब इसे पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। 1 मार्च से सभी यूटीएस सेवाएं RailOne App में मर्ज की जाएंगी और यूटीएस ऐप बंद कर दिया जाएगा।
ऐप के लांच के साथ ही भारतीय रेलवे डिजिटल दुनिया में एक बड़ा कदम रख दिया है। यह सिर्फ एक ऐप का बदला जाना नहीं है बल्कि यात्रा को आसान बनाना, तेज बनाना, परेशानी रहित बनाना और एक नया प्रयास है। आने वाले समय में रेलवे और भी सुविधाएं रेलव से जोड़ सकता है ताकि यात्रियों को हर जानकारी, हर सुविधा उनकी उंगली पर ही मिल सके।
Also Read: